अरविंद सिसौदिया।
नानौता। बीती रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत मे युवक को हायर सैंटर रैफर किया गया है। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार की रात्रि करीब दस बजे नानौता के देवबंद रोड स्थित राजीव गांधी कालौनी निवासी अमित राणा (27 वर्ष ) पुत्र महेन्द्र सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर नगर के संजय चैक से अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह ब्लाॅक कार्यालय के निकट पंहुचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन द्वारा उसे जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर कुछ राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सैंटर भिजवाया गया। जहां घायल अमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया। उधर युवक की मौत पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।