-ंगंभीर हालत में सीएचसी से उपचार के बाद किया गया जिला अस्पताल रैफर
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव टिकरौल निवासी युवक अजय पुत्र सत्यपाल सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे नानौता चीनी मिल की और से संजय चैक की और आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसकी बाइक देवबंद रोड स्थित हीरो एंजेसी के निकट पंहुची तो एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में अजय को राहगीरों की मदद से सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।