सिटीवेब/प्रीति चंद्रा।
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुडे़ लोगों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता के ऊपर लगे मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाये। उनका आरोप था कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। इसके अलावा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, सीएए व एनआरसी कानून के विरोध में युवाओं व महिलाओं के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें वापस करने, सीएए कानून व एनआसी को तुरंत वापस लिये जाने की मांग की। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।