सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि भावाधस भारत का एक प्रतिनिधिमंडल वीर श्रेष्ठ अजय कुमार बिरला राष्ट्रीय संचालक भावाधस, भारत वीर श्रेष्ठ प्रवीण सोदाई प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, वीर श्रेष्ठ रमेश डबराल प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश, वीर गौरव पुहाल यूथ विंग प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं सभासद प्रतिनिधि सरसावा के नेतृत्व में महापौर संजीव वालिया से मुलाकात कर सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर शीघ्र ही महापौर ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वीर श्रेष्ठ सतीश ढिलोढ, जिला प्रभारी सहारनपुर वीर शेर सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि भावाधस भारत वीर, अरविंद पालीवाल जिला सलाहकार वीर रोहित चनालिया वीर राजेन्द्र भगत जी अध्यक्ष हसन पुर शाखा सहारनपुर वीर राजकुमार बिरला वीर रोहित बिरला आदि धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।