एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर के पहलवान भरतवीर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर के पहलवान भरतवीर ने 23 वर्ष से कम आयु वर्ग की 19 से 23 सितम्बर तक गाजियाबाद जिले में उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। टीम प्रशिक्षक आदेश कुमार के नेतृृत्व में ग्रीको रोमन इवेंट में 82 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण जीता था। अब भरतवीर ने महाराष्ट्र के शिरडी में 26 से 29 सितम्बर को हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन इवेंट में 82 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर सहारनपुर के नाम को उज्जवल बनाया। उन्होंने बताया कि यदि भरतवीर प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत जाता तो 28 अक्टूबर से तीन नवम्बर के बीच हंगरी देश में आयोजित होने वाली 23 वर्ष से कम आयु वर्ग की वल्र्ड कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेता। उन्होंने बताया कि भरतवीर चंदेना कोली का रहने वाला है। भरतवीर की उपलब्धि से कुश्ती खेल से जुडे़ लोगों ने खुशी व्यक्त की है। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष व शहर विधायक संजय गर्ग, सांसद प्रदीप चैधरी, अभय चैधरी, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतिक्षक प्रवीण यादव, श्रीमति सुषमा बजाज, चैधरी नीरपाल सिंह, प्रेम कुमार आदि ने भरतवीर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।