सिटीवेब/शिवानी शर्मा।
सहारनपुर। आवास विकास स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल मे अतुल्य भारत के दर्शन का मनमोहक प्रस्तुतीकरण विभिन्न झांकियों के माध्यम से किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने किया। झांकियों में भारत की विभिन्नता में एकता की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में भारत के पंजाब, राजस्थान, केरल तथा पश्चिमी बंगाल राज्यों की सामाजिक, ऐतिहासि, धार्मिक तथा सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत की गई। पंजाब की सामाजिक तथा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक छवि अमृतसर के स्वर्णमंदिर, जलियाबाला बाग, पंज प्यारे, गिद्दा, सांझा चूल्हा आदि के द्वारा प्रदर्शित की गई। वहीं पंजाब के हरे भरे खेत खलिहानों को ट्रैक्टर से खेती तथा खान पान को मक्का की रोटी व सरसां के साग द्वारा प्रस्तुत किया।