• Home
  • >
  • भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन ने लिया स्वच्छता का संकल्प
  • Label

भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन ने लिया स्वच्छता का संकल्प

CityWeb News
Wednesday, 02 October 2019 07:21 PM
Views 565

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। वीरवार की शाम भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन के सदस्य गांधी पार्क पहुंचे। सबसे पहले सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को साफ किया। इसके बाद पूरे गांधी पार्क की सफाई की और कूडा करकट हटाया। इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और गांधी जी के विचारों पर चर्चा की। इस मौके पर संजीव नौटियाल एडवोकेट ने सभी सदस्यों को भारत को स्चच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाने का यह सकल्प जारी रहेगा। भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ता छात्रों की समस्याओं को हल कराने का पूरा प्रयास करेंगे। छेड़छाड़ जैसी घटनाओं तथा जातिवाद को खत्म करने का काम किया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web