सिटीवेब/अनुप धीमान।
सहारनपुर। ग्राम चकहरेटी में सात दिवसीय एमएस काॅलेज की एनएसएस प्रथम व द्धितीय इकाई के कैडेट्स द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविर का आज तीसरे दिन सामाजिक कुरूतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। तीसरे दिन का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डा. राम विनय शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा. दिनकर मलिक, डा. पूनम यादव द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। डा. दिनकर मलिक ने कहा कि सामाजिक कुरूतियों से समाज में दुर्बलता फैलती है। स्वयं सेवियों को धर्म जाति व सम्प्रदाय से ऊपर उठकर अपने व्यक्तित्व का निखार करना चाहिए। डा. पूनम यादव ने महिलाओं पर बढ़ते शोषण पर लगाम लगाने पर जोर दिया। डा. राम विनय शर्मा ने कहा कि किसी भी देश की संस्कृति के निर्माण में बहुत अधिक समय लगता है। डा. पूनम सदाना एवं डा. सोनी मित्तल ने सभी स्वयं सेवियों को सामाजिक कार्याें में बढचढ हिस्सा लेेने के लिए प्रेरित किया। आशु धीमान, साहिबा, ऋतु, कार्तिक आदि ने नुक्कड नाटक प्रस्तुत किये।