सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम कुड़ी खेड़ा से 02 अभियुक्त 1- दाऊद पुत्र शब्बीर निवासी कुंडीखेड़ा थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर 2- रसील पुत्र सलीम निवासी जैतपुर खुर्द थाना बेहट, सहारनपुर को 01 बेल, गौमांस काटने के उपकरण व अवैध चरस सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना बिहारीगढ़ पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम वएनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।