सुरेंद्र अरोड़ा।
अंबेहटा। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा करने के बाद अंबेहटा प्रशासन अलर्ट हो गया। चैकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने आचार संहिता को लेकर कस्बे में घूम कर जगह जगह जगह राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व पोस्टर हटा दिये। सभी लोगों से आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी देवेंद्र त्यागी, लेखपाल रामनारायण , मरगूब अन्सारी, कांस्टेबल पुनीत चैहान आदि मौजूद रहे।