-12 दिसंबर को वर्ष 2019 को है आखिरी शुभ मुहूर्त
-15 जनवरी 2020 से फिर शुरू होगा मांगलिक कार्यो का दौर
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। 16 दिसंबर को खरमास (मलमास) शुरू होने तथा पश्चिम में गुरू के अस्त होने के चलते लग्न मंडप का दौर 12 दिसंबर को रूक जाएगा। जिसके चलते अब शादियांे का दौर 15 जनवरी 2020 से शुरू होगा। इस दौरान एक महीने तक मांगलिक कार्य पूरी तरह से बंद रहेंगे।
पं राजेश शास्त्री के अनुसार 16 दिसंबर से खरमास में सूर्यदेव के रथ को घोडो की जगह गधे खींचते है। जिससे रथ की गति धीमी होने के चलते सर्दी अधिक पडती है। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि इस दौरान देवगुरू बृहस्पति और सूर्य भगवान में मंत्रणा चलती है। जिससे दोनो शुभकार्य में उपस्थित नहीं हो पाते है। जिससे इनकी अनुपस्थिती में शुभ कार्य संपन नहीं हो पाते है। मलमास के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां भी बदल जाती है। मंदिरों में अनुष्ठान और पौष बडा महोत्सव मनाए जाएंगे।
14 जनवरी तक रहेगा मलमास-
पं के अनुसार आगामी 9 जनवरी को पूर्व दिशा में गुरू फिर उदय होंगे। मलमास आगामी 14 जनवरी की रात्रि 2 बजे तक रहेगा। इसके बाद 15 जनवरी से फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। नववर्ष 2020 में विवाह के शुभ मुहूर्त के पूरे 79 संयोग हे।
नववर्ष मंे विवाह के शुभ मुहूर्त-
जनवरी - 16, 17, 18, 19.,20, 21, 22, 23, 29, 30 व 31
फरवरी - 3, 4, 5, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 से 27 तक