• Home
  • >
  • बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
  • Label

बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

CityWeb News
Thursday, 22 August 2019 03:41 PM
Views 620

Share this on your social media network

सहारनपुर। बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस पर का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत निर्माण का संकल्प दोहराया। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में विश्व हिदू परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री एवं अवधूत मंडल आश्रम के महंत रुपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि 1947 में भारत को स्वतंत्रता विभाजन की शर्त पर प्राप्त हुई थी। हमें देश को पूर्ण कराने का संकल्प लेना होगा, ताकि अखंड भारत बन सके। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि 1947 से हम खंडित भारत माता की पूजा करते चले आ रहे हैं। इसलिए प्रतिवर्ष बजरंग दल अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हुए अखंड भारत निर्माण का संकल्प लेता आ रहा है। जब तक भारत माता का खोया हुआ परम वैभव प्राप्त नहीं होता बजरंग दल अपना संकल्प दोहराता रहेगा। किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि देश के भीतर बजरंग दल हिदुत्व के लिए संघर्ष कर रहा है। जो बेहद सराहनीय है। अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी व संचालन अक्षय धीमान ने किया। भाजपा नेता पंकज त्यागी, आशीष रोड, सचिन गुर्जर, हरीश, सन्नी, अभिनव कौशिक, कुलदीप सैनी, अमित त्यागी, हरप्रसाद शर्मा, योगेंद्र, श्याम सिंह गुर्जर, विक्की, मनोज, सुशील, अनिल, तेल्लुराम, सुभाष, आदेश आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web