सहारनपुर। उ0प्र0 व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने आज सर्किट हाउस के सभागार में जनपद के व्यापारियों/उद्यमियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से मिलकर जिले में आ रही समस्याओं से अवगत हुए। इस मौके पर उन्होने कहा कि उ0प्र0 व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग आजादी के बाद से चली आ रही थी। जिसे भाजपा सरकार ने पहली बार अपने घोषणा पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए उ0प्र0 व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया। इस बोर्ड में गृह विभाग, श्रम, स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण, पर्यटन, आबकारी, वाणिज्य कर, मनोरंजन कर आदि को शामिल करते हुए बनाया गया है। सरकार ने प्रत्येक उद्योग एरिया में पांच-पांच करोड मुक्त किए है। दुर्घटना होने पर 10 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। मण्डी परिषद के अन्दर किसी दुकानदार की दुकान जल जाने या दुर्घटना हो जाने पर तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने हेतु पहली बार सहायता की शुरूवात की गयी है। मण्डी परिषद के अन्दर दुर्घटना ग्रस्त दुकानों को 03 लाख अथवा 02 लाख तक की तत्काल आर्थिक सहायता एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराये जा रहे है। सहारनपुर में 100 करोड से लेकर 500 करोड तक कोल्ड स्टोर लगाने पर 30 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही मछली के तालाब हेतु 01 करोड से 10 करेड तक का अनुदान मिलेगा। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार फुड प्रोसेसिंग को भी बढावा दे रही है। प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र के लिये 05-05 लाख रूपया स्वीकृत कर दिया गया है। अब वाणिज्य कर, मनोरंजन कर, स्टाम्प कर विभाग के अधिकारियों के विवेक के आधार पर निर्णय लेने पर रोक लगा दी गयी है। साक्ष्यों के आधार पर ही निर्णय होंगे। इस मौके पर दिनेश सेठी, नगर अध्यक्ष राजेश जैन, राजकुमार मक्कड, सचिन त्यागी, विमल गिरवानी, शीतल टण्डन, विवेक मनोचा, विक्रम शर्मा, जतिन खेडा, सचिन लम्बर, रवि जुनेजा, मेजर एस0के0 सूरी, राजू अग्रवाल, कृष्ण लाल, अमित बत्ता, संजीव गगरवल, एस0के0महिन्द्रा, सचिन गुम्बर, राजेन्द्र गुम्बर, एम0एन0शुक्ला, राजेन्द्र गुप्ता अशेक छाबडा आदि के पदाधिकारी मौजूद रहे।