एसएल कश्यप।
सहारनपुर। भाजपा ज्वाइन करने के बाद पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा कि बसपा ने बाबा साहब के मिशन को व्यापार के रूप में बदल दिया है। कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। केवल मैंटेनेंस की बात की जाती है। जमीनी स्तर पर कोई कार्यकर्ता का सम्मान नहीं है। चुनाव में हार जीत की समीक्षा नहीं की जाती। ना ही कभी कोई मीटिंग होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा बाबा साहब के मिशन से भटक चुकी है। भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व विधायक का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल भारत के नहीं बल्कि विश्व के नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हीं की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी को अपने साथियों के साथ जॉइन किया है। विधानसभा उपचुनाव के बारे में पूर्व विधायक का कहना था कि बसपा के प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।