सिटीवेब/सचिन चौधरी।
सहारनपुर। भगवान रविदास कम्युनिटीज फेडरेशन पदाधिकारियों की ओर से कोर्ट रोड स्थित अनुपम स्वीट्स पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरबी रोझोदकर ने बताया कि यह संगठन राष्ट्रव्यापारी सामाजिक संगठन है। संगठन द्वारा हर साल किये गये कार्याें की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाता है। इस साल यह समीक्षा बैठक 23 फरवरी को होनी थी, लेकिन विभिन्न संगठनों द्वारा इस दिन भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत बंद के आह्वान के कारण प्रशासन व्यस्त रहेगा और कार्यक्रम में अनेक राज्यों से आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसी को देखते हुए चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन 23 फरवरी के स्थान पर 22 मार्च को होगा।