• Home
  • >
  • नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपाईयों ने निकाली पदयात्रा
  • Label

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपाईयों ने निकाली पदयात्रा

CityWeb News
Saturday, 11 January 2020 05:53 PM
Views 353

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा का आगाज गांधी पार्क मैदान से किया गया। पदयात्रा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचने थे, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। उनके स्थान पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पदयात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। पदायात्रा गांधी पार्क मैदान से शुरू होकर घंटाघर को होते हुए हकीकतनगर मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि सीएए के समर्थन में पैदल रैली का आयोजन किया गया है। पहले लोग इसके विरोध में उतरे थे। रैली के माध्यम से यह संदेश देना है कि पूरा जनपद इस कानून के साथ है। पदयात्रा में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web