-नानौता में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपाईया ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। जयंती पर कार्यकर्ताओ द्वारा गरीबों को फल व लड्डू बांटे गए।
बुधवार नगर के गंगोह रोड स्थित सनातन धर्मशाला में नानौता मंडल अध्यक्ष मनोज राणा के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढाकर उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने व उनके बताएं रास्तों पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा के पउप्र. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पुंडीर व क्षेत्रीय महामंत्री अनिल पुंडीर द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि अटल जी प्रधानमंत्री, राष्ट्रकवि, हम सभी के प्रेरणा स्रोत रहे है। उन्होनें जीवनभर गरीब, मजदूरों व किसानों के लिए संघर्ष किया है। उन्होनें कहा कि एनआरसी केा लेकर कांग्रेस व दूसरे विरोधी दलों द्वारा देश की जनता को बहकाने और भ्रमित करने का काम किया है। जबकि सच्चाई यह है कि एनआरसी से देश में रहने वाले किसी भी वर्ग के व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं है। इस दौरान डीसीडीएफ चैयरमैन कृष्ण पुंडीर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, मंडल प्रवासी कैराना सत्यपाल सिंह, डा. एनसी शर्मा, नगर चुनाव संयोजक विवेक नामदेव, संजयवीर राणा, कंवरसैन जैन, पंकज चैधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।