• Home
  • >
  • जनक मंडल अध्यक्ष बनने पर कोहली को भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई
  • Label

जनक मंडल अध्यक्ष बनने पर कोहली को भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई

CityWeb News
Friday, 15 November 2019 03:49 PM
Views 642

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सरदार राजेंद्र सिंह कोहली के महानगर जनक मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार राजेंद्र सिंह कोहली को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि भाजपा में चल रहे संगठनों के चुनाव के तहत जिले के 23 और महानगर के 11 मंडलों पर पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी के तहत सरदार राजेंद्र सिंह कोहली को जनक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोहली के जनक मंडल अध्यक्ष बनने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और उन्हें फूलों की माला पहनाकर व मिठाई से मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा मोर्चा महानगर महामंत्री विपिन सलूजा, महानगर आई टी विभाग सह प्रमुख भरत कोहली,चंद्र प्रकाश बंसल, आदित्य धारिया,दीपक आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web