एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के महानगर चुनाव अधिकारी एवं बदायूं विधायक राजीव सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कराये जा रहे हैं। महानगर भाजपा के सभी 11 मंडलों में बूथ एवं सेक्टर समितियों के चुनाव अंतिम चरण में हैं। इसके पश्चात मण्डल अध्यक्षांे का चुनाव किया जाएगा। उसके बाद महानगर अध्यक्ष का चुनाव होगा। कहा कि सेक्टर एवं बूथ समितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास की नीति के अंतर्गत सभी वर्गों के समावेश का ध्यान रखा जा रहा है। महानगर सह चुनाव अधिकारी डा.चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि बूथ समिति, सेक्टर समिति व महानगर कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी होगा। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, महामंत्री किशोर शर्मा, प्रेमपाल कटारिया, उपाध्यक्ष शीतल विश्नोई, विक्रम शर्मा , विशाल दुआ व विपिन सलूजा उपस्थित रहे।