बीएम कश्यप।
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत वीरवार को सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत रोडवेस बस स्टैंड निकट रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से स्वच्छता अपनाने व आमजन को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राजू पण्डित, अरुण गुप्ता, सागर कटारिया, राहुल झाम, दिव्यांश पण्डित, हिमांशुखेरा, सुमेर शेखावत, सागर वर्मा, रतन सिंह, हितेश शर्मा, विवेक त्यागी, शुभम गोयल, आशु अरोडा, वंश शर्मा, विमल काम्बोज, शिवम कुमार, कार्तिक रोहिला सहित कार्येकर्ता उपस्थित रहे।