• Home
  • >
  • मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने में भाजपा ही सक्षम : फरहा
  • Label

मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने में भाजपा ही सक्षम : फरहा

CityWeb News
Tuesday, 02 April 2019 10:26 PM
Views 381

Share this on your social media network

सहारनपुर। राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ की अध्यक्ष फरहा फैज ने कहा कि तीन तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं को राहत दिये जाने और उनकी पैरवी करने में भाजपा ही सक्षम रही है और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में पीएम नरेन्द्र मोदी ने जो अहम योगदान दिया है, उसके लिए हमें चुनाव में उनका सहयोग करना चाहिए। फरहा फैज संघ के आयोजित बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि संघ पिछले लंबे समय से मुस्लिम महिलाओं व बच्चों के उत्थान, जागरूकता, विकास और स्वावलम्बन के लिए कार्यरत है। विशेषतौर से महिलाओं को कानून सहायता दिलाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने तलाक ए बिदत, बहुविवाह, निकाह व हलाला के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में लड़ी गयी लड़ाई पर मिली सफलता के लिए महिलाओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक मुस्लिम महिलाओं के लिए सरकार द्वारा अन्य धर्मो के फैमिली एक्ट की भांति मुस्लिम फैमिली एक्ट नहीं बन जाता। आजादी के सत्तर वर्ष बाद पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने साहस दिखाकर न्यायालय में मुस्लिम महिलाओं को संविधान के अनुरूप बराबरी का हक देने का हलफनामा दाखिल किया और कानून बनाया। ऐसे में खुले मन से इस मुद्दे को 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनावी एजेण्डे में शामिल किया। ऐसे में मुस्लिम महिलाएं अब धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि विकास के नाम पर अपना मतदान करें।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web