सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पेपर मिल रोड पर सदस्यता अभियान के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन पटेल मंडल की ओर से आयोजित किया गया। कैंप में करीब 480 नये सदस्य बनाये गये। शिविर में पहुंचे सदस्यों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया गया और फायदे गिनवाये गये। शिविर आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।