• Home
  • >
  • भाजपा को समाजवाद व धर्म निरपेक्षता से नहीं कोई वास्ता : फजलुर्रहमान
  • Label

भाजपा को समाजवाद व धर्म निरपेक्षता से नहीं कोई वास्ता : फजलुर्रहमान

CityWeb News
Sunday, 24 March 2019 07:21 PM
Views 531

Share this on your social media network

सहारनपुर। बसपा, सपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान अलीग ने कहा कि लोकतंत्र में झूठ बोलने वाली भाजपा जैसी सरकार नहीं मिलेगी। जनता को केवल जुमलेबाजी से गुमराह कर मुद्दों से भटकाया जा रहा है।
यह बात हाजी फजलुर्रहमान ने ढोली खाल व गोटेशाह पर आयोजित चुनावी सभाओं में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता का कोई लेना देना नहीं है और लोकतंत्र में झूठ बोलने वाली ऐसी सरकार भी नहीं देखी। जनता को झूठ बोलकर कब तक गुमराह किया जा सकता है। जनता भाजपा की असलियत समझ गई है और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है।
नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि होली के त्यौहार के बाद लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बडा त्यौहार है। जिसमें 90 करोड जनता देश का भविष्य तय करेगी। इस बार हमें कोई चूक नहीं करनी है और जुमलेबाजी सरकार को सत्ता से उखाडना है। उन्होंने कहा कि डा.लोहिया ने जातिवाद के खिलाफ संघर्ष किया, वह देश को नई दिशा देना चाहते थे। आज फिर लोहिया जी के विचारों को अपनाने की जरूरत है। बसपा महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान ने भाजपा के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में दलित व पिछडे वर्गो का अपमान कर उनके साथ अन्याय की हर सीमा पार की गई। अब वंचित वर्गो का आक्रोश भाजपा के खिलाफ चुनाव में दिखेगा।
इस दौरान हाजी फजलुर्रहमान के पुत्र सैफ अली, औसाफ गुडडू, राव महबूब, सपा महानगर अध्यक्ष मौ.आजम शाह, साजिद चौधरी, चौ.आलिम बख्श, पार्षद मौ.राशिद, नौशाद अहमद राजा, नूर आलम, रिजवान जोगी, इरशाद, अमजद इरशाद, हाजी गुलशेर, फजलुर्रहमान, नूर आलम, खलीफा जावेद, जहीर तुर्की, चौ.अब्दुल गफूर, फहाद सलीम, अनीस मलिक, सचिन भारद्वाज, हाजी राशिद, जुहैब खान, शुएब अंसारी, अब्दुल खालिक, कासिफ अल्वी, शादाब अंसारी, डा.मनसब अली, अब्दुल वली, सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web