एसएल कश्यप।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी में चल रहे संगठन चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष व बूथ समितियों के गठन पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के महानगर सहचुनाव अधिकारी डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि बूथ समिति पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ समितियों एवं बूथ अध्यक्षो का चुनाव बहुत ही सतर्कता के साथ किया जाना आवश्यक है। बूथ अध्यक्षो का चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ किया जा रहा है, जिसमे कोई भी किसी प्रकार की सिफारिश न करे। बूथ अध्यक्षो के चुनाव का कार्य 22 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा उसके बाद मंडल अध्यक्षो के चुनाव की प्रकिर्या आरम्भ की जाएगी। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी में ही ऐसा सम्भव है कि समर्पित कार्यकर्ता किसी भी स्तर तक पहुंच सकता है और पिछले कुछ समय में ऐसे अनेको उदाहरण हमारे सामने हैं जब एक साधारण व निष्ठा के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को पार्टी द्वारा ऊँचे पदों पर समायोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष राणा प्रतापसिंह ने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है जहां संगठन कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। भाजपा एक विचारधारा है जिसमे राष्ट्रहित सर्वोपरि है और राष्ट्रभावना का ध्यान रखने वाले कार्यकर्ता आगे बढ़ें ऐसा ध्यान रखना आवश्यक है। बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, यशपाल पंवार, सुखदर्शन बेदी, रूपेंद्र सैनी, अजय सिंघल, राजकुमार छाबड़ा, अमित राठी, गौरव चैधरी, गजें सिंह, रवि गोयल, अमित गर्ग, मनोज ठाकुर, विराट पूरी, सुनील पंवार, अरुण गुप्ता, राजेन्द्र गुप्तागर्ग, गौरव राणा, ललित कटारिया, अरुण लोधी, विजय गुप्ता, मयंक गर्ग, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे ।