• Home
  • >
  • भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह ने जीती गंगोह विधानसभा सीट
  • Label

भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह ने जीती गंगोह विधानसभा सीट

CityWeb News
Thursday, 24 October 2019 03:41 PM
Views 645

Share this on your social media network

सहारनपुर। गंगोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह जीत गये हैं। फाइनल राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 68,237 वोट मिले, जबकि दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के नोमान मसूद को 62, 875 वोट लेकर ही संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी ने 5362 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
गंगोह विधानसभा सीट पर नये विधायक के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कीतर सिंह ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। दोपहर बाद 31वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी कीतर सिंह को विजयी घोषित किया गया। इसकी अधिकारिक पुष्टी स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने की। फाइनल राउंड में बीजेपी प्रत्याशी कीतर सिंह ने 68237 वोट प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के नोमान मसूद 62875 वोट मिले। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के 57352 व चैथे स्थान पर बसपा के मौहम्मद इरशाद को 32269 वोट मिले। बाकी आठ प्रत्याशी एक हजार के आकडे़े को छू भी नहीं पाये। कडे़ मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कीतर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी नोमान मसूद को 5362 वोट के अंतर से हरा दिया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web