• Home
  • >
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष का नानौता में हुआ भव्य स्वागत
  • Label

भाजपा मंडल अध्यक्ष का नानौता में हुआ भव्य स्वागत

CityWeb News
Friday, 15 November 2019 03:15 PM
Views 723

Share this on your social media network

-समर्थको ने ढोल बजाकर बांटी मिठाइंया, समर्थको ने पहनाई फूलमालाएं
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। सहारनपुर जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम चयन होते ही समर्थको में खुशी की लहर दौड गई। इसी कडी में नानौता ब्लाॅक परिसर में समर्थको ने क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख ऋषिपाल राणा व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज राणा का ढोल ढमाकों के बीच फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार की देर शाम जैसे ही पउप्र. के भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई। उसी के बाद से क्षेत्र से नवनियुक्त हुए मंडल अध्यक्षों के समर्थको की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी कडी में शुक्रवार को नानौता के नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ठसका व क्षेत्रीय ब्लाॅक प्रमुख ऋषिपाल राणा का समर्थको व ग्राम प्रधानों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल बजवाएं गए तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। इस दौरान प्रमोद राणा कुआंखेडा, जगबीर फौजी, संजय खुडाना, सौरभ गर्ग, जितेन्द्र राणा, संजू राणा मौरा, प्रधान विजेन्द्र त्यागी, प्रधान ललित राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष रामपाल सिंह, सतेन्द्र राणा भावसी, मनजीत सिंह, अनिल पुंडीर मौरा, भीमसिंह राणा, उदयवीर राणा, अजय सैनी, बिन्नू चैधरी, अरविन्द राणा, कुलदीप वकील, अमरसिंह खुडाना सहित सैंकडो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
क्या बोले क्षेत्रीय ब्लाॅक प्रमुख -
क्षेत्रीय ब्लाॅक प्रमुख ऋषिपाल राणा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से हर कोई खुश है सबका साथ -सबका विकास के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता हित में कार्य कर रहे है। उन्होनें नानौता मंडल अध्यक्ष मनोज राणा को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने की बात कहीं है।
क्या बोले नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष -
नवनिर्वाचित नानौता मंडल अध्यक्ष मनोज ठसका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी प्रदान की है उस पर पुरजोर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। तो वहीं संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियंों को जन-जन तक पंहुचाने का काम किया जाएगा। जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाकर उनका निराकरण भी कराया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web