सहारनपुर। सपा एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि सपा, बसपा व रालोद के गठबंधन के भाजपा पूरी तरह घबराई हुई है और इस चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जायेगा।
साहब सिंह सैनी ने यह बात अपने गत्ता मिल कालोनी स्थित अपने आवास पर सैनी समाज के लोगों की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में बीस से अधिक पार्टियों से गठबंधन किया हुआ है, लेकिन वह बसपा, सपा व रालोद के गठबंधन पर तरह तरह की बातें करते है। जिससे उनकी बौखलाहट का साफ पता लग जाता है। उन्होंने कहा कि अकेला गठबंधन ही भाजपा की केंद्र में सरकार बनने से रोक रहा है और झूठे व जुमलेबाजों की सरकार किसी भी तरह से केंद्र में नही आयेगी।
उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को सभी लोग गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान के पक्ष में मतदान करेंगे और उनकी भारी मतों से जीत होगी। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि बहन कुमारी मायावती, अखिलेश यादव और चौ.अजित सिंह का गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड रहा है। इस चुनाव से देश की राजनीति में परिवर्तन होगा और यह परिवर्तन करने का काम गठबंधन करेगा।
गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर गठबंधन को कमजोर करने के लिये तरह-तरह की साजिश की जा रही है और की जायेगी।
जिससे जनता व कार्यकतार्ओं को सावधान रहना होगा। 11 अप्रैल के मतदान के बाद जब चुनाव परिणाम आयेगा तो जीत गठबंधन की ही होगी। पूर्व मंत्री शगुफता खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गठबंधन धर्म निभाते हुए हाजी फजलुर्रहमान को भारी मतों से जिताने का काम करेगा।
युवा नेता कार्तिकेय राणा ने सात अप्रैल को देवबंद में होने वाली गठबंधन की रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें सभी लोगों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजसिंह माजरा, युवा नेता साहिल खान, वरिंष्ठ नेता जितेंद्र राणा, बसपा के मंडल प्रभारी जनेश्वर प्रसाद, रकम सिंह सैनी, पाल्ली कालडा, बिट्टू नंबरदार, मयंक सैनी, चौ.अबूबकर ने भी संबोधित किया। संचालन सुदेश गुर्जर ने किया।