सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष पद पर मौहम्मद आजम शाह को दोबारा मनोनीत किया गया है। शनिवार को इसकी घोषणा नगर विधायक संजय गर्ग ने अपने कैंप कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बैठक में की गई। इस मौके पर नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि आज व्यापारी, किसान, मजदूर एवं नौजवान परेशान है। इन सब मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा हर दिन देश में नये नये भावनात्मक मुद्दे लाकर मौलिक समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम करती है। इस अवसर पर दोबारा मनोनीत हुए महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नेश उत्तम पटेल, नगर विधायक संजय गर्ग, जिलाध्यक्ष रूद्रसैन का आभार जताया। इस अवसर पर महासचिव गुलशन कपूर, पूर्व कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा ने कहा कि सहारनपुर महानगर में बिना जातिगत भेदभाव के विधायक निधि से प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कराये जा रहे हैं।