एसएल कश्यप।
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर ब्रहस्पतिवार को आर्युेवेदिक अस्पताल का शुभारंभ किया गया। अस्पताल में मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ योग व अध्यात्मिक चिकित्सा भी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर डा. हर्ष ने बताया कि इससे पहले सहारनपुर में कोई भी आयुर्वेदिक अस्पताल नहीं था। दिल्ली रोड पर यह पहला आयुर्वेदिक अस्पताल है। अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सा तो दी जाएगी ही साथ ही योग व आध्यात्मिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अस्पताल में सभी प्रकार की आयुर्वेदिक चिकित्सा का ईलाज किया जाएगा। बताया कि अस्पताल में मरीज को भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के तौर पर अंग्रेजी दवाईयों का इस्तमाल करना ठीक है। इसमें कोई शंका नहीं है। बताया कि आयुर्वेदिक ईलाज से बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जाता है। बीमारियों के समूल नाश के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा बेहतर विकल्प है।