सिटीवेब परवेज।
बेहट। भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष विजय सैनी के नेतृत्व में साढौली कदीम मण्डल के सभी सैक्टरो पर संगोष्ठीया करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विजय सैनी ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है, इससे किसी को कोई हानि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल समाज के बीच में भ्रामक प्रचार करके शांति भंग करने का काम कर रहे हैं जिनसे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि देश और समाज में शांति और सौहार्द व राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 24ध्12ध्2019 को छच्त् की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में आपसे निम्न जानकारी मांगी जायेगी। जिसे आप अपने परिवार का बायोडाटा समझकर अभी से बनाकर रख ले। इसके लिए बायोडाटा चक िफाइल में बना ले । जैसे ही एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच कोई भी सरकारी कर्मचारी आपके घर आयेगा तो आपको निम्न जानकारी देनी होगी । इस विवरण में मां का नाम , जीवनसाथी का नाम भी लिखना है। अविवाहित रहने पर खाना खाली छोड़ देना है।
1:- नाम
2:-परिवार के मुखिया का नाम, उससे रिस्ता
3:-(अ):- पिता का नाम
(ब):-माता,का नाम
(स):-जीवन साथी का नाम पति ध् पत्नि रू-
4:- लिंग
5:- जन्म स्थान
6:- नागरिकता
7:- वर्तमान पता
8:-वर्तमान पते में रहने की अवधि
(6 माह से ज्यादा रहने की स्थिति )
9:-स्थाई पता
10:-पेशा
11:-शैक्षणिक योग्यता
12:-पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड की जानकारी।
13र:-जन्म तारीख या उम्र
उक्त बातें आप अभी से तैयार करके रख ले। इससे आपको सुविधा होगी। उक्त बायोडाटा बनाकर घर पर उसकी कापी रख दे। घर पर जो भी सदस्य होगा। वो उक्त जानकारी उठाकर सरकारी कर्मचारी को दे देखा। इससे समय की बचत भी होगी। और सरकारी कर्मचारी समय पर अपना कार्य कर सकेंगे। समय से बायोडाटा बना लेने से गलती होने का चांस भी कम हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त जागरूकता अभियान भाजपा मण्डल साढौली कदीम में शतप्रतिशत सफल रहा है,31अक्टुबर को मण्डल स्तरिय गोष्ठी हूई उसके बाद 1 से 5 जनवरी के बीच मण्डल के प्रत्येक सैक्टर पर संगोष्ठीया कर जागरूकता पैदा की गयी और आज से डोर - डोर जन जागरण अभियान शुरू कर दिया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओ को ईमानदारी से काम करना जरूरी है। इसके साथ ही यह भी बताया कि सदभावना रैली हेतु 11 जनवरी को 11 बजे गांधी पार्क सहारनपुर में पहुंचना है। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता डॉ सत्येंद्र, गोविंदा चैधरी, प्रिंस सैनी, समय सिंह नौटियाल, चैधरी मदन सिंह, चैधरी मेजपाल, अमर सिंह प्रधान, मांगेराम गुप्ता, और ज्ञानचंद दुकानदार, पिंटू सैनी, प्रदीप राणा, धर्मवीर सिंह, रमेश कश्यप, इमरान मिस्त्री, चैधरी इंतजार आदि का बहुत से लोग शामिल रहे हैं।