सिटीवेब/तारिक सिद्दकी।
रामपुर मनिहारान। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मतदान के प्रति जागरूक किए जाने का आवाहन किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शपथ ग्रहण के पश्चात तहसीलदार भोपाल सिंह सैनी ने कहा कि मतदान प्रत्येक मतदाता का अधिकार है।उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।सभी को मतदान करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवक युवती का मतदाता लिस्ट में नाम होना चाहिए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मौर्य ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।उन्होंने कहा कि संविधान ने मतदान के माध्यम से मतदाता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार दिया है।उन्होंने कहा कि मतदान जनता की जागरूकता का प्रमाण होता है।उन्होंने कहा कि मतदान करना मतदाता का अधिकार और जिम्मेदारी होता है।मतदान अवश्य करना चाहिए।उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि मतदान के दिन छुट्टी की तरह नही बल्कि और ज्यादा जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया,स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्यपाल वर्मा,विद्यालय के स्टाफ सहित अनेक लोग व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।