एसएल कश्यप
सहारनपुर। रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में भारत बंद की चेतावनी दी है। जिला प्रभारी प्रवीण गौतम ने भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर व अन्य लोगों को 10 दिन के अंदर रिहाई और तुगलकाबाद में तोडे़ गये मंदिर का पुर्ननिर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज करते हुए भारत बंद की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को भीम आर्मी संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न समेत 100 से ज्यादा लोगों को जेल में डाल दिया गया। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हकीकतनगर रामलीला मैदान से डीआईजी कार्यालय तक मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 10 दिन के अंदर बेकसूर आर्मी कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं हुई तो भारत बंद जैसे आंदोलन किये जाएंगे।