तारीक सिद्दकी।
रामपुर मनिहारान। प्रजापिता ब्रहमकुमार ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा रामपुर मनिहारान मे दादी प्रकाशमणी जी के 12वां पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष मे शान्ति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बीके सन्तोष दीदी जी ने दादी जी के आध्यत्मिक ज्ञान द्वारा प्राप्त दिव्यगुणो से सभी भाई बहनो का अवगत कराया और प्रेरणा दी कि हम सभी को भी उन्ही के गुणो को धारण कर इस ईश्वरीय विश्व विद्यालय का नाम रोशन करना है। दादी प्रकाशमणी जी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की द्वितीय मुख्य प्रशासिका थी।