मीरापुर। थाना परिसर में खडे लावारिस तथा एमवी एक्ट के अन्तर्गत बन्द किये गये 36 वाहनो की नीलामी 5 लाख 30 हजार रुपए में की गयी। वाहनो की नीलामी की पूर्व घोषित तिथि पर थाना प्रांगण में वाहनो के खरीदने के इच्छुक करीब 50 आदमी जमा हुए।
एसडीएम इन्द्रमणि व सी.ओ. धनंजय सिंह कुशवाहा, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी की उपस्थिति में खरीदारो ने 36 वाहनो के लिये बोली लगायी। सर्वाधिक बोली मुजफ्फरनगर के सारिक खान ने 5 लाख 30 हजार रुपए लगाकर वाहन अपने नाम छुडाये। नीलाम किये गये वाहनो में 31 वाहन दोपहिया, चार वाहन चार पहिया तथा एक वाहन छ पहियो का था।