सिटीवेब/सुरेंद्र अरोड़ा।
सहारनपुर। इलाहाबाद में 7 से 8 दिसम्बर के बीच हुई उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों का दबादबा कायम रहा। प्रतियोगिता के दौरान सहारनपुर मंडल की टीम ने बालिका वर्ग की पैदल चाल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में वसीम ने तीसरा तथा 100 मीटर में अजय शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉक्टर एके गुप्ता सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।