सहारनपुर। इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने बताया गया कि ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव भगवान श्रीकृष्ण के एक अंश का विस्तार है। सभी देवता भगवान द्वारा इस प्रकार नियंत्रित किए जाते है जैसे किसान अपने बैलों को वश में करता है। जीव का स्वरूप कृष्ण का नृत्य दास है। सबसे प्राचीन धर्म सनातन धर्म है और धर्म वही है जो करने का आदेश भगवान देते हैं। धर्म को समझने के लिए 12 महीनों का समझना 12 महाजनों के आदर्शों का पालन करना आवश्यक है । इस दौरान अशोक गुप्ता, सोम, जसवंत अरोड़ा, अतुल सिंघल, अरूण कांत बांगा, रविंद्र मित्तल, त्रिलोकी नाथ, रवि कुमार, मुकेश कुमार, धर्मपाल एवं जूनियर भगतसिंह विजयकांत चौहान सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।