सहारनपुर। सहारनपुर में रक्षाबंधन के त्योहार को लोग अलग-अलग तरीके से मना रहे हैं। इसी कड़ी में महिला उत्थान मंडल से जुड़ी अनेक महिलाओं डीएम कार्यालय पहुंची और उन्होंने डीएम आलोक कुमार पांडेय,अपर जिलाधिकारी सीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, विधायक देवेन्द्र निम,राजीव गुम्बर समेत अनेक जनप्रतिनिधियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। डीएम ने महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।