• Home
  • >
  • तिथि घोषित होते ही गंगोह उपचुनाव पर भाजपा की गतिविधियां हुई तेज
  • Label

तिथि घोषित होते ही गंगोह उपचुनाव पर भाजपा की गतिविधियां हुई तेज

CityWeb News
Monday, 26 August 2019 05:25 PM
Views 3115

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। उपचुनाव की तिथियां घोषित होते ही भाजपा ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को सहारनपुर में जुटे भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर मिटिंग की। सोमवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सहारनपुर पहुंचे। इनके पहुंचने से पहले ही क्षेत्रीय पदाधिकारी सहारनपुर पहुंच चुके थे। भाजपा की ओर से यह कसरत गंगोह में होने वाले उप चुनाव को लेकर मानी जा रही है। गौरतलब है कि गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी के कैराना सांसद बन जाने के बाद गंगोह सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उप चुनाव होना है। भाजपा के लिए यह सीट बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने चुनाव से ठीक पहले सदस्यता अभियान की समीक्षा रिपोर्ट मांग ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर ही सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। इस समीक्षा रिपोर्ट से भाजपाई यह भी आकलन करेंगे कि उन्हे उप चुनाव से पहले और कितनी कसरत यानी मेहनत करनी होगी। बैठक में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, माटीकला बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर प्रचापति, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल राज्य सभा सांसद, विजय पाल तौमर, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, बंदायू से विधायक व महानगर चुनाव प्रभारी राजीव सिंह बब्बू, विधायक देवबंद ब्रजेश सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, सहारनपुर मेयर संजीव वालिया और जिले स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web