राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। आर्य समाज जनकनगर के तत्वावधान में आज नगर के मुख्य मार्गाें से भव्य शोभाया़त्रा निकाले जाने के साथ दो दिवसीय महासम्मेलन का शुभारंभ हो गया। शोभायात्रा गांधी पार्क से आरम्भ होकर घंटाघर, नेहरू मार्किट, चैक फव्वारा, मोरगंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में मार्ग में बालाजी सेवा संघ समेत मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में देश के अनेक जाने माने विद्धान, विदुषी और भजनोपदेशकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समाज में व्याप्त पाखंड और बुराईयों से निजात दिलाने का आह्वान किया। तत्पश्चात आरम्भ हुए आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी धर्मेस्वानंद, दिल्ली से आये विनय आर्य, पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, नगर विधायक संजय गर्ग ने महासम्म्मेलन का परम्परागत ढंग से शुभारंभ किया और भारत को पुनः विश्वगुरू बनाने और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए आर्य समाज को तन,मन,धन से सहयोग करने का आह्वान किया। महासम्मेलन में संयोजक आर्य समाज के जिलाध्यक्ष अनिल आर्य, उप प्रधान अवनीश आर्य, राजेश आर्य, प्रियव्रत शास्.त्री, कोमल सिंह, विकास धीमान, अभय सिंह आर्य व विपिन आर्य ने अतिथियों का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। संचालन वीरेंद्र सिंह और अध्यक्षता प्रांतीय सभा के प्रधान डा.धीरज सिंह द्वारा की गई।