सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अयोध्या मामले में आने वाले निर्णय को लेकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर घंटाघर स्थित होटल प्रेजीडेंट में कोतवाली नगर के अंतर्गत पड़ने वाली किशनपुरा चैकी इंचार्ज तेजवीर सिंह द्वारा नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। तेजवीर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में अयोध्य मामले में श्रीराम मंदिर एवं बाबरी मस्जिद के सम्बंध में निर्णय आने वाला है। ऐसे में तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है। कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्थ बनाये रखें। अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर जामा मस्जिद प्रबंधक मौलाना फरीद अहमद, क्षेत्रीय पार्षद मुकेश कक्कड़ मौलाना फरीद, सगीर अहमद, साहब मोहम्मद आरिफ, प्रीतम कपूर, अनिल अरोड़ा, मोहित पुरी, अभिषेक, सरदार मोनू सिंह नरूला, अनुराग, अशोक नानू, नाहर, प्रीतम कपूर आदि लोग उपस्थित रहे।