सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। एंटी रोमियो स्कवायड द्वारा नगर के स्कूल, काॅलेजों की छात्राओं को आत्मरक्षार्थ हेतू जानकारी दी गई। तो वहीं स्कूलों के आसपास घूमने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। एसएसपी के निर्देशन में नगर में एंटी रोमियों स्कवायड द्वारा छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 व काॅल-112 के साथ-साथ आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान एंटी रोमियो स्कवायड में शामिल महिला पुलिसकर्मियो ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई परेशान करे या फिर रास्ते में कोई दिक्कत हो तो तुरंत उसकी सूचना उपरोक्त नंबर पर या फिर निकटतम थाना पुलिस को दें। उन्होनंे कहा कि सशक्त और निडर नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। हर दिशा में महिलाएं-पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ रही है। अब नारी अबला नहीं है। शक्ति का भंडार नारी दुर्गा के रूप में समाज को नई दिशा दिखाने का काम कर रही है। एसओ प्रवीण कुमार ने बताया कि एंटी रोमियो स्कवायड स्कूलो के आसपास सतर्क दृष्टि रखने के साथ-साथ अनावश्यक रूप से घूम रहे युवको से भी पूछताछ की जाएगी।