• Home
  • >
  • विभिन्न स्कूलों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
  • Label

विभिन्न स्कूलों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

CityWeb News
Saturday, 30 March 2019 10:12 PM
Views 821

Share this on your social media network

सहारनपुर। स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर स्कूल के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बाबा लाल दास मार्ग स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.आरके गोयल व राजेश जैन ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद मां शारदे की वंदना की गई। विद्यालय के आचार्य रमन शर्मा ने वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की।
राजेश जैन ने कहा कि हमें अपने जीवन में अनेकों बार परीक्षा देनी पड़ती है एवं संघर्षो का सामना करना पड़ता है, इसलिए हमें दृढ़ इच्छा शक्ति व ईमानदारी के साथ अपना कार्य करना चाहिए, तभी वह अपने देश का नाम सर्वोपरि कर सकते है। विद्यालय अध्यक्ष त्रिलोक चंद गुप्त व प्रबंधक विनोद माहेश्वरी ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम अच्छा आने पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में श्रीसंत त्यागी, नंदिनी वर्मा, निधि सैनी, नमन गर्ग, वंशिका जैन, वंशिका वर्मा, उर्वशी त्यागी, सूरज, प्रिंस बजाज, तनु श्रीपांडे, कार्तिक राजवंशी, ऋषिका आर्य, विधि राजवंशी, दिव्या, मंतशा, खालिद, काजल शर्मा, भूमिका अरोड़ा, शिवांगी दीक्षित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इनके अलावा शत-प्रतिशत उपस्थित पर ओमकार डोम्बाले, दिवाकर, गौरी, प्रिंस बजाज, उर्वशी त्यागी, निकिता वर्मा, नवीन कश्यप, मुकुल सैनी, भास्कर सेमवाल, ऋषिका अरोड़ा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अटल टिकिंग लैब में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले यश नामदेव, अनिक गर्ग, भास्कर सेमवाल, हरप्रीत सिंह, उदय सैन, वंश गुप्ता, अश्वनी कुमार, अनिरूद्ध कपिल, लविश कुमार, प्रश्रय गर्ग, वंशिका सिंह को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
उधर, आशा मार्डन जूनियर हाई स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल घोषित कर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गये। चन्द्र नगर स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिव्य जैन व श्रीमती स्वाति जैन, निदेशक शैल कुमार जैन, प्रशासिका श्रीमती चन्दना जैन ने संयुक्त रूप से बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कक्षा 5 के आयुष गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉप किया।
जिसे विद्यालय प्रबंधिका सुश्री आशा जैन ने स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके अलावा विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले नंदिनी, समरा, कृष शर्मा, जुनैरा फातिमा, मौ.समीर खान, अंशु कुमार, तनिश ग्रोवर, शिमोन सिंह, आरूष गुप्ता, खुशी सिंह, आशीता तोमर, देवांश गुप्ता शामिल रहे। कक्षा आठ के देवांश गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन से आठ तक के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में कक्षा पांच के आरूष गुप्ता को स्वर्ण पदक से सम्मानित कर श्रीमती चंदना जैन ने आशीर्वाद दिया। संचालन विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना तोमर, ज्योति कपूर, वीनू कपूर एवं सुमन बाजोरिया ने संयुक्त रूप से किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web