एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सीएम योगी ने मां शाकंभरी का गुणगान किया और कहा कि शाकुम्भरी देवी धाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। अब शाकम्भरी देवी को पर्यटन के नक्शे पर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में हवाई अड्डा, विश्वविद्यालय बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि निर्माण होने के एक वर्ष में ही विश्विद्यालय शुरू कर देंगे। बहुत सारी योजनाओं को यहां के किसानों, गरीबों, नौजवानों, महिलाओं को देने का आज कार्य हुआ है। जनपद सहारनपुर का दिल्ली से सीधा जुडाव होने से अब 06 घण्टे का सफर अब 2.5 घण्टे में तय होगा। सहारनपुर ऐयरपोर्ट देश और दुनिया के साथ जुडे इसके लिये भी युद्धस्तर पर कोशिश जारी है। इसी के साथ ही सहारनपुर के युवाओं के डिग्री प्राप्त करने के लिये दूर न जाना पडे इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा जमीन उपलब्ध कराते ही राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर का निर्माणकार्य भी बडी जल्दी पूरा किया जायेगा।