सहारनपुर। शुक्रवार की दोपहर सहारनपुर में हुई अचानक पुष्प वर्षा से कावंड़ियों के चेहरे खिल उठे। पुष्प वर्षा मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर के कांवड़ मार्ग पर की गई है। पुलिस लाइन से फूलों से भरे हेलीकॉप्टर में प्रशासनिक अधिकारियों ने देहरादून रोड से लेकर अम्बाला रोड तक पुष्प वर्षा की। इसके अलावा आईजी जोन प्रशांत कुमार के दिशा निर्देशन में मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम आलोक कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी ट्रेफ्रिक अपर्णा गुप्ता आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का जाएजा भी लिया। जानकारी देते हुए मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांवड़ियों के उत्साहवर्धन को पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया।