राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के राज्य अभिषेक के साथ महानगर में चली आ रही रामलीला समाप्त हो गई। कई स्थानों पर पूजा अर्चना एवं मंत्र उच्चारण के बीच भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया और बधाइयां दे जमकर फूलों की होली खेली गई। प्राचीन श्री राम लीला कमेटी द्वारा गौशाला रोड स्थित रामलीला भवन में राज्य अभिषेक समारोह आयोजित किया गया जहां गुरु वशिष्ठ वशिष्ठ ने भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया। रामलीला कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल चाचा मंत्री चैधरी माय दयाल सिंह ,कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता मंच निर्देशक नीरज गर्ग वरिष्ठ मंत्री हितेश गर्ग समेत कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का अभिषेक कर कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मथुरा से आए रामलीला मंडल ने बधाइयां गाकर खुशियां मनाई उसके बाद कलाकारों ने जमकर फूलों से होली खेली।