• Home
  • >
  • अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस जावे छे, जावे छे
  • Label

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस जावे छे, जावे छे

CityWeb News
Saturday, 02 December 2017 10:27 AM
Views 739

Share this on your social media network

नई दिल्ली ( 2 दिसंबर ): यूपी नगर निगम में बीजेपी के जीत से गदगद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।

बीजेपी अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में गांधी परिवार के लोकसभा क्षेत्र अमेठी और रायबरेली में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। गुजरात में कांग्रेस के नेता कहते हैं कि कांग्रेस आवे छे, आवे छे जबकि अमेठी-रायबरेली की जनता कहती है कि कांग्रेस जावे छे, जावे छे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशियों ने उन इलाकों में भी जीत दर्ज की है, जो कांग्रेस के गढ़ थे। कांग्रेस के गढ़ अमेठी नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रमा देवी जीतीं हैं। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 1,035 मतों से मात दी है। जायस नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी महेश सोनकर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इशरत हुसैन को 632 मतों से हराया। इसके अलावा सुल्तानपुर नगरपालिका परिषद में बीजेपी की बबिता जायसवाल जीतीं।

बीजेपी दावा कर रही है कि यूपी नगर निकाय चुनाव में हार के बाद अब गुजरात में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web