सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। शुक्रवार को श्रीराम चैक पर सर्वदलीय संघर्ष समिति पदाधिकारियांे की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने सहारनपुर में शांतिपूर्ण माहौल के लिए पुलिस व प्रशासन का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस व प्रशासन की सूझबूझ के चलते ओर जिलों में जहां सीएए को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं सहारनपुर में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से यह सभी कार्य हुआ है। इसके लिए उन्होंने जिले के डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनित भटनागर सहित प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। बैठक में सांसद हाजी फजलुर्रहमान, चैधरी राव केसर सलीम, चैधरी धीर सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद आदि मौजूद रहे।