सरसावा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए थानाध्यक्ष सरसावा को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों ने थाना सरसावा पहुंचकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी विरेंद्र गुर्जर ने कहा कि सरसावा क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा किए जा रहे कामों की चारों तरफ से सराहना के दृष्टिगत संगठन ने उनको सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि प्रमोद कुमार जैसे अफसरों की कार्यशैली से समाज का मान बढ़ा है। जिसकी वजह से समाज गौरान्वित हुआ है। इस मौके पर बिजनेश प्रधान गडोला, मास्टर राजपाल सिंह नगला, चैधरी सुशील जेहरा, रवि बोन्सा, संदीप अमोली, रविन्द्र, योगेश रावल, अंकुर रादौर, विक्रम दूधला, मोहित बोन्सा, रविंद्र चैधरी बोन्सा आदि मौजूद रहे।