एसएल कश्यप।
सहारनपुर। लोगों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से अम्बाला रोड स्थित होटल राजमहल में अल कुरानिक एजुकेशन एंड वैलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष इकबाल भारती ने वार्ता के दौरान बताया कि अल कुरानिक एजुकेशन एंड वैलफेयर सोसायटी के नाम से उनकी एनजीओ है। एनजीओ द्वारा घर घर जाकर लोगों की समस्याओं को हल कराने का प्रयास किया जाएगा। बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए हमारी संस्था महिलाओं को रोजगार दिलाने का काम करेगी। महिलाओं को समक्ष बनाया जाएगा। संस्था द्वारा गरीबों को राशन, कपडे़ आदि जरूरत के सामान को वितरित किये ही जाते रहते हैं, लेकिन हमारी संस्था के लोग गरीबों के लिए मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगी। खुले में रहने वाले लोगों को मकान दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था के पदाधिकारी गरीब कन्याओं की शादी भी कराएंगे। संस्था का उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। इस उद्देश्य से वह पीछे नहीं हटेंगे।