• Home
  • >
  • अखिलेश बोले, मौजूदा सरकार ने उत्‍तर से हत्‍यारा प्रदेश बना दिया
  • Label

अखिलेश बोले, मौजूदा सरकार ने उत्‍तर से हत्‍यारा प्रदेश बना दिया

CityWeb News
Wednesday, 21 August 2019 04:24 PM
Views 640

Share this on your social media network

आगरा। शिकोहाबाद पहुंचे सपा के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव अपने भाषण में चाय, भाजपा और शिवपाल पर तंज कसते हुए नजर आए। एके कॉलेज के पुस्‍तकालय का उदघाटन करने के बाद मंच पर आए सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि एक समय किताबें महंगी थी आज के समय में डेटा महंगा है। बुज़ुर्ग बताते हैं कि उन्हें मुफ्त में चाय पिलाने की आदत डाली जाती थी और अब सब चाय पी रहे हैं। चाय की महंगाई भी हो गई। चाय इधर फेमस बहुत हुई है, लेकिन चाय का स्वाद अच्छा नहीं रहा। चाय से डायबिटीज और बीमार होने में समय नहीं लगता है। नौजवानों को चाय से बचना चाहिए।

अखिलेश युवाओं से बोले कि हमने दुनिया में नकल की। भारत के नौजवान ने आेयो कंपनी खोली थी आज कई देशों में है। उसकी मदद सरकार ने नहीं की और हजारों करोड़ का कारोबार किया। जब ये कॉलेज खुला होगा, तब धोती पहनने वाले लोग आते होंगे। आज धोती वालों को जीन्स वालों ने रिप्लेश कर दिया। उन्‍होंने कहा कि एके कॉलेज को विवि बनाने का काम समाजवादी करेंगे। आने वाली पीढ़ी को मोबाइल के बाहर खेलने की व्यवस्था करना पड़ेगी। सरकार बनने के बाद इस पर भी काम होगा। अखिलेश बोले कि ऐसी ताकते हैं जो हमारे बीच नफरत फैला रही हैं। जो हमारे गठबंधन से घबराते थे वही वैमनस्यता फैला रहे हैं। वो ये कहते हैं कि हम हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो हमें भी संकल्प लेना होगा कि हम समाजवादी देश बनाएंगे। उनके राष्ट्रवाद में हम शामिल नहीं हैं। कश्मीर के बारे में हमने सिर्फ सवाल पूछा था कि कश्मीर जैसे और प्रदेशों पर क्या होगा। कोई जवाब नहीं दिया। कम आबादी के लोगों के पास देश की अर्थव्यवस्था है। हमें गंंवार कहते थे। आपके बच्चे ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनका रास्ता रोक दिया। हमने पुलिस की आसान भर्ती की थी।

अखिलेश ने कहा कि फीरोजाबाद में ऐसे फैसले लिए मालदार मालदार हो रहे हैं मजदूर कमजोर। किसान दो हजार के लालच में चले गए। मजदूर पिस रहा है। गाय मां को हम भी पूजते हैं। किसानों को समझाया था कि खाद की बोरी से चोरी हो रही है। डीजल पेट्रोल महंगा हो गया। इसके सामने दो हजार कुछ नहीं हैंं। अगले महीने बिजली का बिल आएगा तब हिसाब लगा लेना कि 6 हजार देकर क्या लिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का लैपटॉप चला गया, हमारा लैपटॉप आज भी चल रहा है। हमारा लैपटॉप ऑन करते ही हमारी और नेताजी की याद दिलाता है। बीजेपी के लैपटॉप का नौजवान आज भी इंतज़ार कर रहा है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web